{"_id":"bf978b553dded80156ed48310899eb85","slug":"dm-warned-officers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिखाए तेवर, सीएमओ समेत 14 का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिखाए तेवर, सीएमओ समेत 14 का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 24 Nov 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में लापरवाही करना सीएमओ को भारी पड़ा है। मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डीएम अभय कुमार के कड़े तेवर रहे।
उन्होंने अपेक्षित लक्ष्य न पूरा होने पर सीएमओ समेत सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। डीएम ने सीएमओ को स्वाइन फ्लू के बचाव व उपचार के बेहतर प्रबंध करने का आदेश दिया है।
डीएम आवास स्थित शिविर कार्यालय पर मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, स्वाइन फ्लू के रोकथाम, बचाव व उपचार, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन आदि कार्यक्रमों की समीक्षा हुई।
विज्ञापन
टीकाकरण कार्यक्रम की धीमी गति पर डीएम अभय कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि प्रदेश के औसत के मुकाबले जिले का औसत काफी पीछे है। उन्होंने सीएमओ डॉ केबी जैन समेत अन्य 14 स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।
डीएम ने एक सप्ताह के भीतर सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने सीएमओ को नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है।
डीएम ने शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों को चिह्नित किए जाने का भी आदेश दिया है। डीएम ने एएनएम के रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराने, स्वाइन फ्लू के रोकथाम की कार्रवाई पूर्ण करने व जिला अस्पताल में अलग वार्ड बनाए जाने का निर्देश दिया है।
बैठक में राष्ट्रीय हेल्थ मिशन की कार्ययोजना व रक्तकोषों के सुदृढ़ीकरण के बाबत भी चर्चा हुई। इस अवसर पर अपर सीएमओ डॉ ओपी पांडेय, डॉ पीके अग्रवाल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल, डीएचईअईओ एके चौधरी, डीसीपीएम मोहम्मद राशिद समेत अन्य चिकित्सा प्रभारी मौजूद रहे।