Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DM taught English to children

Bahraich News: डीएम ने बच्चों को पढ़ाई अंग्रेजी

Mon, 10 Jul 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 10 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
DM taught English to children
बहराइच। परिषदीय विद्यालयों का सोमवार को डीएम मोनिका रानी ने जायजा लिया। गोदनी बसाही में डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाई। आंगनबाड़ी केन्द्र व पंचायत भवन बंद मिलने पर ग्राम प्रधान, बीईओ सहित अन्य को मंगलवार को कलेक्ट्रेट तलब किया है।
विज्ञापन


डीएम ने विकासखंड चित्तौरा अन्तर्गत संविलियन विद्यालय सलारपुर, समसा तरहर व गोदनी बसाही का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों व पंचायत भवन का भी हाल देखा। समसा तरहर विद्यालय परिसर में स्थापित पंचायत भवन खुला हुआ पाया गया। तीनों विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र तथा सलारपुर व गोदनी बसाही में स्थापित पंचायत भवन बंद मिले।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने संबन्धित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, सचिव, एडीओ पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को मंगलवार को कलेक्ट्रेट में तलब किया है। संविलियन विद्यालय सलारपुर में कक्षा आठ में बिच्चों को विज्ञान पढ़ाया जा रहा है। डीएम ने छात्र सनी से पुस्तक को पढ़वाकर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन के बारे में पूछने पर छात्र-छात्राओं ने बताया कि रोटी और आलू, परवल की सब्जी परोसी गई है। जबकि मीनू के अनुसार सोमवार को बच्चों को रोटी, सब्जी जिसमें सोयाबीन या दाल की बड़ी व मौसमी फल परोसा जाना था।

डीएम ने निर्देश दिया कि बच्चों को निर्धारित मैन्यू के अनुसार भोजन तथा फल का वितरण कराया जाए। डीएम ने जब कक्ष तीन व चार के छात्र-छात्राओं से पूछा कि आप लोग भविष्य में क्या बनना चाहते हैं तो लगभग सभी बच्चों ने पुलिस बनने की इच्छा जताई। डीएम को शिक्षकों ने बताया कि एमडीएम का फरवरी के बाद से भुगतान नहीं हुआ है। छात्र-छात्राओं के खाते में ड्रेस का पैसा नहीं आया। डीएम ने मौके से ही बीएसए से जानकारी ली और यथाशीघ्र भुगतान कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed