फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DM

कस्तूरबा विद्यालय में गंदगी देखकर बिफरे डीएम

Wed, 17 Mar 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
DM
बहराइच। डीएम ने बेगमपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। कस्तूरबा के कमरों में गंदगी देखकर डीएम काफी नाराज हुए। डीएम ने तत्काल सफाई के निर्देश वार्डेन को दिए। इसके बाद डीएम ने सोहरवा में पॉली हाउस का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार ने अधिकारियों के साथ विकास खंड चित्तौरा अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अंतर्गत स्थापित स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डायट प्राचार्य व प्रभारी बीएसए उदय राज को निर्देश दिया कि स्मार्ट क्लास के सदुपयोग के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। जिससे छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर तकनीक की जानकारी हो सके। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेगमपुर में क्षेत्र पंचायत से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी शंभु कुमार ने विद्यालय परिसर व क्लास रूम में समुचित साफ-सफाई न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालय की वार्डेन इरफाना तस्लीम को तत्काल परिसर व क्लास रूम की समुचित साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद बीडीओ सुभाष चंद्र सरोज को निर्देश दिया कि विद्यालय का रंग-रोगन कराने के साथ-साथ सभी खिड़कियों में जाली लगवाएं तथा बाउंड्रीवाल को ऊंचा करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से फेंसिंग भी करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विकास खंड चित्तौरा अंतर्गत क्लस्टर ग्राम सोहरवा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शंभु कुमार ने क्रिटिकल गैप फंड के तहत स्वामी जी कृषक स्वयं सहायता समूह के लिए निर्मित पॉलीहाऊस (शेडनेट) का भी निरीक्षण किया। शेड के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा शिमला व लाल अचार मिर्च की खेती की जा रही है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से खेती-किसानी के साथ-साथ फसल चक्र, उत्पादन तथा विपणन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, सहायक अभियंता डीआरडीए आफताब हुसैन, खंड विकास अधिकारी चित्तौरा सुभाष चंद सरोज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed