{"_id":"9458b9ff332d750def2355cbdd1cc91d","slug":"district-administration-alert-for-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में बाधा पहुंचाने वाले को गोली मारने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में बाधा पहुंचाने वाले को गोली मारने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 07 Oct 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पहले चरण के मतदान के लिए प्राशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मतदान स्थलों पर सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन दस अतिरिक्त मोबाइल टीम तैनात करेगा।
मतदान के दौरान बूथ पर उपद्रव करने वालों को गोली मारने का भी आदेश है। इसके लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को अवगत करा दिया गया है। हर बूथ पर दो सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीएम अभय ने ये जानकारियां देते हुए कहा कि चुनाव आचार संहिता का पालन हर स्तर पर कराया जाएगा। अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए सर्विलांस टीम भी सक्रिय रहेगी। डीएम ने कहा कि फर्जी तरीके से व्हाट्सएप ग्रुुप चलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उनमें शामिल अधिकारी व कर्मचारियों की बर्खास्तगी तय है।
एसपी सालिकराम वर्मा ने बताया कि पहले चरण में तेजवापुर, शिवपुर व महसी ब्लाक के सात थाना क्षेत्रों में चुनाव होना है। यहां सात मोबाइल व दस अतिरिक्त मोबाइल टीम के साथ एडीएम व एएसपी सिटी की अगुवाई में दो टीमें सक्रिय रहेंगी।
डीएम व एसपी भी डेढ़ सेक्शन पीएसी व फोर्स के साथ बूथों का जायजा लेंगे। एसपी ने कहा कि बूथ तक लोग अपने निजी वाहनों से आ-जा सकेंगे लेकिन मतदाताओं को पहुंचाने की सूचना पर कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिए एसडीएम व सीओ की अगुवाई में पांच टीमें क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगी।