फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Displeasure expressed over incomplete works in council schools

Bahraich News: परिषदीय स्कूलों में अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी

Tue, 06 Jun 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 06 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over incomplete works in council schools
बहराइच। परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत संचालित निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने की चेतावनी दी है। कहा कि यदि अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा नहीं कराया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी। सीडीओ कविता मीना विकास भवन सभागार में आयोजित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
विज्ञापन


सीडीओ ने बैठक में मौजूद सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि वह केंद्र व राज्य सरकार से जुड़ी मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास सहित प्राथमिकता वाली अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयावधि में पूर्ण कराए। इन योजनाओं की प्रगति किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। निर्देश दिया कि विगत वर्ष एवं चालू वर्ष में निर्मित होने वाले प्रधानमंत्री आवास के प्लास्टर व रंगाई पुताई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।
विज्ञापन

यदि किसी आवास में शौचालय न बने हो तो उनकी फीडिंग करा दी जाए। कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कराए जा रहे कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण करा लिया जाए। मनरेगा के तहत जॉब कार्डों की शत-प्रतिशत आधार सीडिंग कराने के साथ ही उनका सत्यापन कार्य भी प्राथमिकता पर पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों से कहा गया कि वह अगले माह आयोजित होने वाले वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों में अभी से जुट जाए। कहा कि गढ़ढों की खुदाई पहले से ही लक्ष्य के अनुरूप कराते हुए अगले तीन दिन में व्यक्तिगत, सामुदायिक तथा ब्लाक प्लानटेशन का ग्राम पंचायतवार माइक्रोप्लान तैयार कर उपायुक्त, श्रम रोजगार बहराइच को भी अवश्य उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed