फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   disobey of law and order in state : rajbhar

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : राजभर

Sat, 27 Feb 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 27 Feb 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
बिछिया/नानपारा (ब्यूरो)। सपा सरकार कानून व्यवस्था समेत हर मुद्दे पर विफल रही है। देश के चौथे स्तंभ की सुरक्षा भी प्रदेश सरकार नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


ऐसे में अब इस सरकार को जनता को जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा। ये बातें बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कही।

विधानसभा क्षेत्र बलहा के गंगापुर मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामअचल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापारी और किसान लुट रहे हैं जबकि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।

अपराधियों के हौसले इस तरह बुलंद हैं कि वे पूर एटीएम बूथ ही उखाड़ ले जा रहे हैं। थानों पर पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब मौका आ गया है कि जनता सरकार से उसके कामों का हिसाब मांगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के साथ ही भाजपा को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र में सरकार होने के बाद भी सपा के कुशासन पर शिकंजा नहीं कसकर उसे समर्थन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के नानपारा पहुंचने पर चेयरमैन अब्दुल वहीद की अगुवाई में चीनी मिल गेट के सामने स्वागत किया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की।


इस दौरान जिला कोआर्डिनेटर अजय गौतम, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. प्रेमधारी, जोन को-ऑर्डिनेटर श्यामजीत चक्रवर्ती, श्रवण कुमार मदेशिया, विधायक केके ओझा, जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम, अतहर अली व  केशवराम मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed