फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   devotees worshiped lord hanuman

बजरंगबली से मांगा बल, बुद्धि और विद्या का वरदान

Tue, 10 Nov 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 10 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। हनुमान जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में अखंड रामायण, सुंदरकांड समेत अन्य पाठ आयोजित हुए। बजरंगबली के दर्शन कर भक्तों ने उन्हें लड्डुओं का भोग लगाया।
विज्ञापन


उनसे बल, बुद्धि और विद्या का वरदान मांगा। कानूनगोपुरा में ध्वजारोहण व कलश स्थापना के साथ जयंती समारोह की शुरुआत हुई।

शहर के घंटाघर चौक, सिद्धनाथ मंदिर, झिंगहाघाट हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भगवान हनुमान जयंती के अवसर पर पूजन-अर्चन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


मंदिरों में रामचरित मानस और सुंदरकांड पाठ आयोजित किए गए। मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी स्थित बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर में शाम पांच बजे से यज्ञ मंडप प्रवेश, ध्वजारोहण, कलश स्थापना और देवपूजन कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शाम को 7:30 बजे हनुमत जन्म का कार्यक्रम हुआ। भगवान हनुमान का जन्म होते ही पूरा परिसर जय महावीरा के जयकारों से गूंज उठा।

कमेटी के उमाकांत शुक्ला ने बताया कि बाल्मीकि रामायण पाठ, जवाबी कीर्तन और कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कैलाश बिहारी श्रीवास्तव, संतराम सिंह, कन्हैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed