{"_id":"602ea0578ebc3ee971693464","slug":"demonstration-of-mnrega-workers-for-payment-bahraich-news-lko565525911","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान के लिए मनरेगा श्रमिकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान के लिए मनरेगा श्रमिकों का प्रदर्शन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। तपेसिपाह गांव के मनरेगा मजदूरों ने गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मनरेगा श्रमिकों का कहना है कि सात माह पूर्व मिट्टी पटान व तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया था, लेकिन भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जिससे घर खर्च नहीं चल पा रहा है।
जरवल की ग्राम पंचायत तपेसिपाह के मनरेगा मजदूर कृष्णपाल, कमलेश कुमारी, सुंदरपता, भगौती, छोटेलाल समेत 30 से अधिक श्रमिक गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। श्रमिकों का कहना है कि 20 मई 2020 को सभी ने गांव निवासी पंचम के घर से रामलखन के खेत तक और हैंडपंप से बैजनाथ के घर तक मिट्टी पटान का कार्य किया था। जबकि कालीपुरवा में तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया था।
मनरेगा से काम किए सात माह बीत गए हैं। मगर अभी तक किसी भी श्रमिक के खाते में भुगतान नहीं किया गया है। जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज श्रमिकों ने ब्लॉक मुख्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने मनरेगा का भुगतान कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद श्रमिकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रामप्रकाश, राजकुमारी, महेशचंद्र, केवला देवी, रामलली, बबलू, चंद्रमा, फूलचंद्र, बुधराम समेत अन्य मौजूद रहे।