फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Demonstration in support of the demand to ban the Dargah fair

Bahraich News: दरगाह मेले पर रोक की मांग के समर्थन में किया प्रदर्शन

Sat, 22 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 22 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in support of the demand to ban the Dargah fair
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले के विरोध में प्रदर्श
बहराइच। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले सालाना मेले पर रोक की मांग करते हुए शुक्रवार को राष्ट्रधारक दल ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने मेले पर रोक लगाने और न्यायिक सर्वे कराकर सूर्य मंदिर को संरक्षित करने आदि मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे राष्ट्र धारक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि दरगाह का नाम सिंहापलाशी था, जो अभिलेखोंं में दर्ज है। यहां पलाश का जंगल था। वहीं सूर्य मंदिर बना था, जिसके अवशेष आज भी मौजूद हैं। ऐसे में दरगाह परिसर की न्यायिक जांच होनी चाहिए और सूर्य मंदिर को संरक्षित करना चाहिए। साथ ही यहां लगने वाले जेठ मेले पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंंने कहा जेठ मेले की शुरुआत रविवार से होती है, जबकि रविवार का दिन सनातन में शुभ माना जाता है। यह भी एक संकेत है। उन्होंने कहा कि बहराइच का नाम ऋषि बालार्क के नाम पर बालार्कपुरम रखने, महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम को इतिहास में शामिल करने आदि भी मांग की गई है। प्रदर्शन में शैलेन्द्र मोहन तिवारी, रमन कुमार शुक्ला व राजकमल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed