फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Death of teenager suffering from measles, seven sick

खसरे से पीड़ित किशोरी की मौत, सात बीमार

Tue, 16 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Death of teenager suffering from measles, seven sick
महसी (बहराइच)। बिसवां गांव निवासी एक किशोरी की खसरे से मौत हो गई, जबकि बिसवां और चंदौली गांव में खसरे से सात लोग बीमार हैं। इनमें तीन मासूमों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने खसरा फैलने की सूचना फखरपुर सीएचसी पर दी, लेकिन सूचना के बाद भी गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

जिले में मौसम परिवर्तन के साथ संक्रामक बीमारियों का दौर भी शुरू हो गया है। फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बिसवां गांव में छह दिनों से खसरा फैला हुआ है। खसरे का प्रकोप एक घर से दूसरे घर में फैल रहा है। खसरे से पीड़ित बिसवा गांव निवासी गुलफ्शा (16) पुत्री वशीर की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि गांव निवासी प्रिया (14) पुत्री बृजेश, रमेश (7), चंदर (13) और चंदौली गांव निवासी सारिया (2) पुत्री समुझ खसरे की चपेट में हैं। इनमें सारिया, प्रिया और रमेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी बृजेश और समुझ ने बताया कि खसरा फैलने की सूचना फखरपुर सीएचसी के साथ सीएमओ को दी गई। लेकिन सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम पीड़ितों का इलाज करने नहीं पहुंची है। ऐसे में संक्रमण का दौर बढ़ता जा रहा है। इस मामले में सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी अब हुई है। स्वास्थ्य टीम को गांव भेजकर पीड़ितों का इलाज कराया जाएगा। सभी दवाइयां वितरित की जाएंगी। ग्रामीण अपने आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed