फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Deadly attack on the innocent took place in the quarrel of elders

बड़ों के झगड़े में हुआ था मासूम पर जानलेवा हमला

Thu, 16 Sep 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the innocent took place in the quarrel of elders
बौंडी (बहराइच)। ठकुराइन पुरवा गांव में मासूूम की गला रेतकर हत्या करने के प्रयास की घटना का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने घायल मासूम के घर के पास ही रहने वाली एक किशोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की मां से घायल लड़के की मां का विवाद हुआ था। जिससे उसने नाराज होकर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के ठकुराइनपुरवा गांव निवासी सात वर्षीय आसिफ पुत्र रमजान बुधवार की शाम घर से बिस्कुट लेने के लिए निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद वह मक्के के खेत में मरणासन्न अवस्था में मिला। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बौंडी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि घायल बालक से पूछताछ में पता चला कि उसके ही घर के बगल रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने खीरा देने के बहाने खेत में उसे बुलाया और चाकू से गले व हाथ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि लड़के की मां हमारी मां से झगड़ा कर रही थीं, इसलिए हमने चाकू से मार दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। गांव में पुलिस की ये कहानी किसी के गले से उतर नहीं रही है। गले पर चोट देखकर ग्रामीणों में चर्चा है कि वह इतनी छोटी बात को लेकर इतना बड़ा फैसला नहीं ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed