फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body thrown in the sugarcane field after killing a young man

Bahraich News: युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव

Thu, 01 Dec 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the sugarcane field after killing a young man
हुजूरपुर में युवक की हत्या के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : BAHRAICH
हुजूरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलहरिया गाजीपुर गांव के मजरा पढुआ में बुधवार की रात एक युवक की हत्या का उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। युवक रात लगभग नौ बजे घर से निकला था। जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। युवक के शव मिलने की खबर फैलते की घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर नवागत एसपी प्रशांत वर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे को निर्देशित किया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलहरिया गाजीपुर के मजरा पढुआ निवासी मुबारक (40) पुत्र मेहदी हसन बुधवार की रात पत्नी आलिया को थोड़ी देर बाद घर आने की बात कहकर निकला था। लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं आया। देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह लगभग छह बजे घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार युवक के गले व चेहरे पर चोट के निशान थे। युवक का शव मिलने की सूचना घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष हुजूरपुर मिथिलेश कुमार राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नवागत एसपी प्रशांत वर्मा ने सीओ कमलेश कुमार के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे और आरोपियों के गिरफ्तारी को निर्देशित किया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मृतक की पत्नी आलिया की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed