फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of leopard cub found in mustard field, created panic

Bahraich News: सरसों के खेत में मिला तेंदुए के शावक का शव, मचा हड़कंप

Sun, 12 Jan 2025 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 12 Jan 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of leopard cub found in mustard field, created panic
सुजौली वनरेंज के टठौतिया गांव में सरसों के खेत में मृत मिला तेंदुआ। -संवाद
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में शुक्रवार की रात एक तेंदुए के शावक का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच पड़ताल कर शव वन रेंज कार्यालय पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शावक की मौत का कारण किसी बड़े तेंदुए का हमला किया जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग सुजौली वन रेंज के कठौतिया गांव निवासी कुछ ग्रामीण शुक्रवार की रात फसल रखवाली के लिए खेत जा रहे थे। इस दौरान गांव किनारे सरसों के खेत में तेंदुए के शावक का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सुजौली वन रेंज के अधिकारियों को दी। रेंजर रोहित कुमार वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। डीएफओ के निर्देश पर पोस्टमार्टम के लिए शव को मुर्तिहा वन रेंज कार्यालय पहुंचाया। जहां पशु चिकित्सक डाॅ. दीपक ने टीम के साथ शावक के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शावक का किसी बड़े तेंदुए के साथ संघर्ष में मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट-
छह माह का था नर शावक
डीएफओ बी. शिवशंकर ने बताया कि मृत शावक की उम्र लगभग पांच से छह माह है और यह नर है। वर्तमान में मेटिंग का समय चल रहा है, इससे आपसी संघर्ष होते हैं। मौत के पीछे प्रथम दृष्टया किसी बड़े तेंदुए के हमले की संभावना है। तेंदुए का शव पीछे से खाया गया है और गर्दन पर भी दांत के निशान मिले हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed