फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of captive guard found under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में बंदी रक्षक का मिला शव

Tue, 12 May 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of captive guard found under suspicious circumstances
बहराइच। जिला कारागार में तैनात एक बंदीरक्षक का शव सरकारी आवास में सोमवार की देर रात मिला। शव मिलने की सूचना से जेल अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला कारागार में अयोध्या जनपद के मूल निवासी बृजेश पांडेय (35) बंदीरक्षक के पद पर तैनात था। वह जिला कारागार में बंदियों की सुरक्षा के साथ उनको एंबुलेंस से अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने का भी काम करता था। लगभग एक सप्ताह से वह घर में अकेला था। जेल कालोनी के सरकारी आवास में कुछ सिपाहियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर अंदर से कोई हरकत नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जेल अधीक्षक एएन त्रिपाठी, जेलर वीके शुक्ला, डिप्टी जेलर एसके त्रिपाठी आदि पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर बृजेश का शव मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को छोड़ा था घर
डिप्टी जेलर एसके त्रिपाठी ने बताया कि बंदीरक्षक बृजेश पांडेय अयोध्या का निवासी था। वह एक सप्ताह पूर्व ही घर गया था। वहां अपनी पत्नी, बेटे और दो बेटियों को छोड़ आया था। इस समय वह अकेले रह रहा था। अचानक हुई मौत से उसके पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed