{"_id":"5dc300ff8ebc3e5b037e18da","slug":"dead-body-found-of-petrol-pump-employee-bahraich-news-lko490818281","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कर्मचारी का लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप कर्मचारी का लटकता मिला शव
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी का शव स्टाफ रूम में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला है। उसके पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पयागपुर थाना अंतर्गत दुहेलवा गांव निवासी राजू पांडेय उर्फ गूठे (38) पुत्र निरहू पांडेय और उसका भाई राजेश पयागपुर कस्बे के गंगवल रोड अर्जुनपुरवा स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर काम करते हैं। राजू पांडेय शराब पीने का आदी था।
उसके छोटे भाई ने बताया कि मंगलवार रात राजू पांडेय शराब पीकर आया। इसके बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। पंप की चाबी उसी के पास थी। सुबह हम सभी लोग स्टाफ रूम पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। कोई जवाब न मिलने पर अंदर देखा गया तो उसके भाई का शव छत के कुंडे पर लगे फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
सूचना पाकर पयागपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि पिता की लिखित सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।