फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead bodies of two friends found in pond, suspicion of double murder

Bahraich News: तालाब में मिले दो दोस्तों के शव, डबल मर्डर की आशंका

Tue, 14 Nov 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 14 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two friends found in pond, suspicion of double murder
जरवलरोड(बहराइच)। एक ही गांव निवासी दो दोस्त बीते 10 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। सोमवार को दोनों के शव गांव के पास स्थित तालाब में उतराते मिले। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोनों मृतकों के परिजन हाईवे पर आ गए और रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद के मजरा चुरईपुरवा निवासी महेश (35) बीते 10 नवंबर को गांव निवासी राजू (23) के घर मजदूरी करने गया था। जहां से संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों दोस्त गायब हो गए थे। दोनों के परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई थी। आरोप है जरवलरोड पुलिस लापरवाह बनी रही और परिजनों से स्वयं ढूंढ़ने के लिए कहकर वापस कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच सोमवार को थाना क्षेत्र के रिठौढा में लखनऊ- बहराइच हाईवे किनारे स्थित लोहिया तालाब में दोनों के शव उतराते मिले। एक साथ दो-दो शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। दो-दो मर्डर की आशंका से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस के खिलाफ परिजनों का गुस्सा भी फूट पड़ा। रोते बिलखते परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लखनऊ-बहराइच हाईवे जाम कर दिया। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया की शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शरीर पर चोट के निशान देख जताई हत्या की आशंका
हाइवे पर बिलख रहे परिजनों ने आरोप लगाया की शवों पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक महेश के भाई राजेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि महेश के सिर पर शरीर पर चोट के निशान हैं जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। राजेश ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर समय पर थाना प्रभारी ने संज्ञान लिया होता तो उनका भाई जीवित होता।

वहीं मृतक राजू के चाचा अनिल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन किया जाएगा। दो-दो मौतों से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed