{"_id":"5f6787168ebc3e162a3b837b","slug":"dead-bodies-of-two-friends-found-hanging-on-the-noose-bahraich-news-lko541129065","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: बाग में फंदे पर लटके मिले दो सहेलियों के शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: बाग में फंदे पर लटके मिले दो सहेलियों के शव, मचा हड़कंप
Mon, 21 Sep 2020 10:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच के धर्मनपुरवा गांव में दो सहेलियों के शव एक बाग में पेड़ पर फंदे से लटके मिले। गांव में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। महसी सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को हर बिंदु पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। मामले में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
रामगांव थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव में रविवार देर शाम दो किशोरियों के शव एक बाग में पेड़ पर फंदे से लटके मिले। राहगीरों ने शव लटके देखे तो उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी के बाद रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना की सूचना पर महसी सीओ शंकर प्रसाद ने भी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। दो किशोरियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दोनों किशोरियां सहेली थीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजे गए हैं।
विज्ञापन