{"_id":"645bd6c26a78c8b0a503574b","slug":"dead-bodies-of-two-brothers-found-while-landing-in-saryu-bahraich-news-c-13-1-226791-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू में उतराते मिले दो भाइयों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू में उतराते मिले दो भाइयों के शव
Wed, 10 May 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 10 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। बौंडी थाना क्षेत्र के भौंरी निवासी दो भाइयों के शव बुधवार सुबह सरयू नदी में उतराते मिले। पुलिस ने दोनों शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवा। परिजनों ने रंजिश में बच्चों की हत्या कर शवों काे नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ग्राम पंचायत भौंरी गांव निवासी दो चचेरे भाई लव पाठक (7) पुत्र रिंकू व (8) श्याम पाठक पुत्र पिंटू मंगलवार दोपहर परिजनों को बिना बताए घर से निकले थे। देेर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात तक दोनों का कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह लगभग सात बजे खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों को नदी में दो बच्चों के शव उतराते दिखाई पड़े। उनकी पहचान लव व श्याम के रूप में हुई।
इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आननफानन में परिजन नदी के तट पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शव उतराने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। भौंरी गांव के कुछ ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बच्चे अक्सर खरबूजा तोड़ने के लिए कछार के क्षेत्र में जाते हैं। ऐसे में यह भी हो सकता है कि दोनों बच्चे खरबूजा तोड़ने के लिए घर से बाहर निकले हो और नदी की जलधारा की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई हो।
बच्चों के सिर पर थे चोट के गहरे निशान
बच्चों का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक श्याम के पिता पिंटू पाठक ने बताया कि सुबह नदी के किनारे दोनों बच्चों के कपड़े व चप्पल दिखाई पड़े थे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जब बच्चों के शव नदी से निकाले गए तो उनके सिर पर चोट के गहरे निशान थे। इसके साथ एक बच्चे के कान पर दांत से कांटे जाने के भी निशान थे। इस संबंध में उन्होंने थानाध्यक्ष व ग्राम प्रधान को भी अवगत कराया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। पिंटू ने रंजिश में दोनों बच्चों की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने मदद का दिया आश्वासन
भौंरी गांव पहुंचे नायब तहसीलदार विपुल सिंह ने मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। नायब तहसीलदार की ओर से पीड़ित परिजनों को शीघ्र ही मदद भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।