फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead bodies of three youths found, stir

तीन युवकों के मिले शव, हड़कंप

Mon, 29 Nov 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of three youths found, stir
फखरपुर/उर्रा/नानपारा। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंजाकौन स्थित सरजू नाले, नानपारा के कुर्मिनपुरवा चौराहा स्थित नहर के पास व ग्राम उर्रा स्थित बेलछा बैरियर के पास सोमवार को तीन युवकों के शव मिले। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फखरपुर के युवक की पहचान 20 वर्षीय शिवम शर्मा के नाम से हुई है, जबकि नानपारा व उर्रा में युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

थाना फखरपुर के ग्राम पंचायत कंजाकौन स्थित सरजू नाले के पास क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर आस पास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की। इस दौरान मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय शिवम शर्मा पुत्र धर्मपाल शर्मा निवासी इदनापुर ग्राम पंचायत के ब्राहिमडीहा गांव के रूप हुई। पुलिस ने परिजनों की इसकी सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई सुरेश यादव ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक युवक मंदबुद्धि व गूंगा था। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर उर्रा के बेलछा बैरियर के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव आसपास के लोगों ने देखा। लोगों की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नानपारा के कुर्मिनपुरवा चौराहा स्थित नहर के निकट सुबह ग्रामीणों को एक शव दिखायी पड़ा। ग्रामीणों से सूचना पर क्षेत्राधिकारी नानपारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पूछतांछ शुरू की। क्षेत्राधिकारी नानपारा ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 30 वर्ष है। युवक की मृत्यु हुए कई दिन बीत चुके हैं। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed