फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DCM collides with pole, one killed

हाईवे पर प्रवासी कामगारों से भरी अनियंत्रित डीसीएम खंभे से टकराई, एक की मौत

Fri, 15 May 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
DCM collides with pole, one killed
फखरपुर (बहराइच)। महाराष्ट्र से आ रहे प्रवासी कामगारों से भरी डीसीएम बहराइच-लखनऊ हाईवे पर फखरपुर के निकट अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार डीसीएम करीब बीस फीट गहरे गड्ढे में जाकर पेड़ और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 35 मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए अफसरों को तत्काल राहत व इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद गैर प्रांतों में फंसे कामगार झुंड के झुंड वापस आ रहे हैं। कोई निजी वाहनों से आ रहा है तो कोई पैदल व साइकिल से ही घर के लिए निकल पड़ा है। ऐसे ही महाराष्ट्र से 35 प्रवासी कामगारों का एक जत्था बहराइच के लिए डीसीएम से रवाना हुआ था। शुक्रवार की सुबह बहराइच-लखनऊ राजमार्ग के फखरपुर थाना क्षेत्र के मदनकोठी गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर गहरे गड्ढे में चली गई। इसके बाद एक बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसा काफी जोरदार था। पीछे बैठे सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि आगे बैठे करीब आठ मजदूर फंस गए। हादसा होते ही चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पाकर एएसपी नगर अजय प्रताप, सीओ कैसरगंज जग बहादुर यादव, एसओ एके सिंह व देहात कोतवाल मनोज मिश्रा समेत अन्य लोग भी पहुंच गए। घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया। वहां इलाज के दौरान रिसिया के हुसैनपुर गांव निवासी गुलाम जिलानी (28) पुत्र शब्बीर अहमद ने दम तोड़ दिया जबकि 34 घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी कामगारों को लेकर डीसीएम चालक फखरपुर के चौधरी सियाराम इंटर कालेज में बनाए गए थर्मल स्क्रीनिंग सेंटर पहुंचा था। वहां से कामगारों को बिना जांच के ही घर के लिए भेज दिया गया। इसके बाद आगे जाकर कुछ दूरी पर ही हादसा हो गया।

हादसे में प्रवासी कामगार की मौत और कई के घायल होने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि घायल प्रवासी कामगारों को तत्काल राहत व इलाज मुहैया कराया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी घायलों को समुचित इलाज देने के साथ ही उनके खाने-पीने के इंतजाम भी किए जाएं। सीएम ने घायलों को 50-50 हजार रुपये और मृतक को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा भी की है। उधर पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा, एडीएम जयशंकर पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश, सीओ सिटी टीएन दूबे आदि ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर भर्ती घायलों का हालचाल लिया। अस्पताल प्रशासन को इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed