{"_id":"624b26381720bc61a5041dd9","slug":"ct-scan-facility-will-be-available-soon-in-medical-college-bahraich-news-lko624590290","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में शीघ्र मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में शीघ्र मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वायत्तशासी मेडिकल में अभी तक मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिससे उन्हें निजी लैबों की शरण लेनी पड़ रही है, लेकिन अब उन्हें शीघ्र ही यह सुविधा मेडिकल कॉलेज में मिलने लगेगी।
जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुए लगभग चार वर्ष बीत रहे हैं। इसके बाद भी यहां आने वाले रोगियों को सीटी स्कैन जांच समेत अन्य महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। जिससे मरीजों को निजी लैबों अथवा नर्सिंगहोम की शरण लेनी पड़ रही है। जबकि मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन बहराइच समेत श्रावस्ती, बलरामपुर व नेपाल के मरीज बड़ी संख्या में आते हैं। सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा पत्राचार किया गया है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके साहनी ने बताया कि बहराइच व फिरोजाबाद जनपद में निजी एजेंसी द्वारा सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शीघ्र ही लोगों को जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। (संवाद)