फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crushing season begins in chilwariya sugar mill

चिलवरिया चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू

Fri, 27 Nov 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 27 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। सिंभावली शुगर मिल यूनिट चिलवरिया के पेेराई सत्र 2015-16 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी अभय कुमार व पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने पूजा अर्चना करने के बाद विधि विधान से मिल के डाला में गन्ने की फांदी डालकर पेराई सत्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस तरह पूर्वी उत्तर में मिल के संचालन में चिलवरिया यूनिट ने बाजी मारी है। इस मौके पर डीएम ने मिल प्रबंधन को गन्ना किसानों को समय पर भुगतान के लिए चेताया है।
विज्ञापन


जिले में चार चीनी मिलें श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा, आईपीएल जरवलरोड, परसेंडी चीनी मिल कैसरगंज व सिंभावली शुगर मिल चिलवरिया हैं।

सिंभावली मिल को छोड़कर अन्य तीन मिलों ने पिछले पेराई सत्र का समस्त बकाया भुगतान किसानों को चुकता कर दिया है लेकिन चिलवरिया मिल पर अभी भी किसानों का करीब 50 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में मिल के संचालन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। हाल ही में सूूबे के गन्ना आयुक्त ने मिल के खिलाफ आरसी भी जारी किया था।

इससे मिल के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा। कठिन परिस्थितियों में भी मिल प्रबंधन ने सत्र का आरंभ कर किसानों को सुखद संदेश दिया है।

शुक्रवार को चिलवरिया मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ जिलाधिकारी अभय ने पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा के साथ गन्ना किसानों की उपस्थिति में मिल के डाला में गन्ना की फांदी को डालकर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चिलवरिया मिल के पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्र के संचालन में अव्वल रहने के कारण खुशी जताई।

कहा कि गन्ना किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए मिल को संचालित करें, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान भी समय से प्राप्त होता रहे।


इस अवसर पर मिल के मुख्य महा प्रबंधक एके शर्मा, प्रबंधक गन्ना योगेंद्र सिंह, वित्त के केएन सिंह, तकनीकी शाखा के प्रवींद्र शुक्ला, एजीएम यांत्रिकी विनय मिश्रा व एके गिरि समेत कई अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed