फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crowds are gathering in rural areas as well, administration on alert

Bahraich News: ग्रामीण अंचलों में भी उमड़ रही भीड़, प्रशासन अलर्ट

Fri, 27 Mar 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 27 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Crowds are gathering in rural areas as well, administration on alert
मटेरा में पेट्रोल पंप पर लगी लाइन। -संवाद
बहराइच। ग्रामीण अंचलों में बृहस्पतिवार को पूरे दिन पेट्रोल और डीजल के लिए लोग भटकते नजर आए। हुजूरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पंपों पर लंबी कतारों से किसान परेशान दिखे। डीजल के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। पंकज कुमार राव और शिवकुमार ने बताया कि वे सुबह से पेट्रोल पंपों के चक्कर लगा रहे हैं। लालपुर ऐमा व हुजूरपुर के तीनों पंपों से लेकर पातूपुर तक जाने के बावजूद डीजल नहीं मिला।
विज्ञापन


फखरपुर प्रतिनिधि के अनुसार हाईवे स्थित पंपों पर बुधवार को रातभर 200 से 300 मीटर लंबी कतारें लगी रहीं। शुक्ला और दयाल पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार रविदास नगर मेला ग्राम मार्ग स्थित भारत पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहनों की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस ने लाइन लगवाकर तेल का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मटेरा प्रतिनिधि के अनुसार भीड़ के चलते जय भीम पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने पर पंप मालिक ने बैरिकेडिंग कर दी। अफवाह के कारण लोग ड्रम और डिब्बों में ईंधन जमा करते भी नजर आए।

विशेश्वरगंज प्रतिनिधि ने बताया कि भगवान दास फ्यूल सेंटर, कृष्णा पेट्रोलियम, बालाजी फिलिंग सेंटर (पहुंचकट्टा) और दुर्गा फिलिंग सेंटर (लक्खा रामपुर) पर ईंधन उपलब्ध न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सप्लाई इंस्पेक्टर ललित पाठक ने क्षेत्र का दौरा कर रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता का जायजा लिया।


————
बाइक में 200 और कार में 1000 का ईंधन

नानपारा प्रतिनिधि के अनुसार पंपों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सीमित मात्रा में पेट्रोल देने का निर्णय लिया। पुलिस तैनात कर डिब्बों में तेल देने पर रोक लगा दी गई। नगर के इंडियन पेट्रोल पंप और अगनूपुरवा तिराहा स्थित पंप पर सुबह से भारी भीड़ रही। बाइक में 200 रुपये और चारपहिया वाहनों में 2000 रुपये तक पेट्रोल देने का निर्देश दिया गया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।


मिहींपुरवा प्रतिनिधि के अनुसार नानपारा-लखीमपुर हाईवे स्थित इमरान पेट्रोल पंप (रायबोझा) पर भी भीड़ रही। पुलिस बल की मौजूदगी में बाइकों को अधिकतम 200 रुपये, छोटी गाड़ियों को 1000 रुपये और बड़ी गाड़ियों को 2000 रुपये तक का ही ईंधन दिया गया।



————
एसडीएम और सीओ ने संभाली कमान

कैसरगंज में पेट्रोल पंपों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष राजेश कुमार को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस बल की मौजूदगी में कतारबद्ध तरीके से वाहनों को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed