फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crocodile killed the cow

मगरमच्छ ने गाय को मार डाला

Sun, 28 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Crocodile killed the cow
बहराइच में कतर्नियाघाट में नदी किनारे बैठा मगरमच्छ। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज में सरयू से निकले एक मगरमच्छ ने रविवार को मवेशी को निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वहीं वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली थाना अंतर्गत कारीकोट और चफरिया गांव के बीच सरयू की शाखा निकली है। इस शाखा से कई बार मगरमच्छ तट पर चले आते हैं और मवेशियों को निवाला बनाते हैं। पूर्व में महिला को मारने के साथ मगरमच्छ ने दो ग्रामीणों पर भी हमला किया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह भी एक मगरमच्छ नदी से निकला और किनारे पर मौजूद गाय को निवाला बना लिया। इसके बाद मगरमच्छ तट पर ही मौजूद रहा। इससे ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने बताया कि कई दिनों से मगरमच्छ हमला कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी रेंज कार्यालय पर दी गई है, लेकिन कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। वनकर्मियों को भेजकर मगरमच्छ को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed