फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crocodile falls into well, rescued safely.

Bahraich News: कुएं में गिरा मगरमच्छ, सुरक्षित निकाला गया

Fri, 24 Jul 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Crocodile falls into well, rescued safely.
​शिवपुर के बेलामकन गांव में कुएं में गिरा मगरमच्छ। 
शिवपुर। नानपारा रेंज के बेलामकन गांव में बृहस्पतिवार देर रात आबादी के पास एक कुएं में करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ गिर गया। सुबह कुएं से आवाज आने पर ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा और रेंज कार्यालय को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता के अनुसार, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में छोड़ दिया गया। रेंजर ने बताया कि बरसात में मगरमच्छ आबादी की ओर आ सकते हैं। लोगों से जलाशयों के किनारे सतर्क रहने की अपील की गई है। वन विभाग जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सुरक्षा जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed