फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crocodile entered the house, chaos

Bahraich News: घर में घुसा मगरमच्छ, अफरातफरी

Sun, 10 Sep 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 10 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crocodile entered the house, chaos
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के बानपुरवा गांव स्थित एक ग्रामीण के घर में शनिवार रात मगरमच्छ घुस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। मगरमच्छ को देखकर अफरातफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच मगरमच्छ को पकड़ा। उसे नाले में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज के बनघुसरी बीट के बानपुरवा गांव जंगल से सटा है। बानपुरवा निवासी धर्मेंद्र यादव शनिवार को खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे। रात लगभग 10 बजे उन्हें घर के अंदर अजीब सी आवाज सुनाई दी। देखा घर में एक मगरमच्छ बैठा है। उन्होंने शोर मचाते हुए सूचना वन विभाग को दी। मौके पर वन दरोगा पीडी कनौजिया टीम के साथ पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद मगरमच्छ को बबई नाला में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed