{"_id":"590378f84f1c1b267bc0bd8f","slug":"youth-dies-in-accident-at-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/c
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच से भिनगा जाते वक्त फोरलेन पर पांडेपुरवा में शुक्रवार को डिवाइडर पर लगे बोर्ड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सतीचौरा मोहल्ला निवासी रवींद्र कुमार पांडेय उर्फ नीबर (25) पुत्र मनोज कुमार पांडेय शुक्रवार को मोहल्ले के ही रहने वाले कृष्ण कुमार वर्मा (20) पुत्र कमई वर्मा के साथ बाइक से बहराइच गया था। दोपहर बाद दोनों घर लौट रहे थे। भिनगा बहराइच फोरलेन पर कोतवाली क्षेत्र के पांडेपुरवा के निकट डिवाइडर पर लगे बोर्ड से रवींद्र की तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।
बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि रवींद्र की मौके पर ही मौत हो गई और कृष्ण कुमार वर्मा को गंभीर चोट आई। वहीं, बोर्ड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल कृष्ण कुमार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जबकि मौके पर पहुंची पुुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में भंगहा पुलिस चौकी प्रभारी यशवंत चौधरी ने बताया कि, बाइक की रफ्तार काफी तेज होने से हादसा हुआ है। बाइक पर सवार दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था।