{"_id":"583c65b24f1c1b9345de5602","slug":"young-man-crushed-by-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
जरवल क्षेत्र में एक युवक को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जरवलरोड कस्बा में मोहल्ला बाजदारी निवासी नान्हू (40) पुत्र अशरफ मानसिक रूप से कमजोर था। वह सोमवार दोपहर कस्बे के निकट स्थित बढ़ौली गांव में दावत खाकर पैदल घर लौट रहा था।
जरवल गैस गोदाम के निकट लखनऊ-बहराइच मार्ग पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही नान्हू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे उसके भाई पीर मोहम्मद ने थाने पर तहरीर दी है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।