फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman's murder case workout, boyfriend arrested

महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

Thu, 26 May 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 26 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों में ब्लैकमेलिंग में महिला सफाईकर्मी की हत्या की गई थी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर प्रेमी अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला सफाईकर्मी को घूमाने के बहाने ले गया और बलसिंहपुर जंगल में उसकी गला दबाकर हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन


यही नहीं साक्ष्य मिटाने के लिए हत्यारों ने लखीमपुर सीमा पर हत्या में प्रयुक्त बाइक जला दिया। गुरुवार भोर महिला सफाईकर्मी हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।  
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नौसर गुमटिहा में तैनात सफाई कर्मी मीरा देवी (45) पत्नी सीताराम का शव 19 मई को बलसिंहपुर के जंगल में मिली थी। थानाध्यक्ष अफसर परवेज ने बताया कि सर्विलांस की मदद से महिला सफाईकर्मी की हत्या का खुलासा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि सर्विलांस ने पता चला कि मनगौढ़िया गांव निवासी अमेरिका का संबंध मृतका से होने का पता चला। उसी के आधार पर तफ्तीश शुरू की गई। इस दौरान मुख्य आरोपी अमेरिका के लौकाही के रास्ते नेपाल भागने की सूचना मिली।

इस पर भोर में 03:30 बजे एसआई शशीभूषण पांडेय ने आरक्षी ज्वाला मिश्रा, राम प्रकाश, मो. शमीम की सहायता से घेराबंदी कर अमेरिका को सीमा के निकट दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान अमेरिका ने स्वीकार किया है कि मीरा देवी से उसका संबंध छह साल से था, लेकिन अवैध संबंध से वह ऊब चुका था।

उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश में मीरा की मुलाकात नेपाल के खाले पुरवा निवासी पूरण वर्मा से करवा दी। इसके बाद भी मीरा आये दिन धमकी देकर ब्लैकमेल करके पैसे व संबंध के लिए दबाव बनाती रहती थी।

अमेरिका ने बताया कि इसी के चलते मीरा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसमें पूरण वर्मा की भी मदद ली। उसी के तहत दोनों ने मीरा से बाहर घूमने चलने की बात कही। वह तैयार हो गई तो 19 मई को अमेरिका व पूरण उसे साथ लेकर नौसर गुमटिहा के प्रधान तेज प्रताप यादव के यहां गये।

वहां पर मीरा की छुृट्टी स्वीकृत करवायी। फिर दोनों उसे बाइक से लेकर बलसिंहपुर जंगल की ओर चले गए। घने जंगल में पहुंचकर दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को झाड़ी में फेंक दिया।


यही नहीं दोनों ने साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या में प्रयुक्त बाइक से जला दिया। फिर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए अमेरिका को जेल भेज दिया गया है। जबकि उसके सहयोगी पूरण की तलाश में दबिश दी जा रही है। नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed