फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Fri, 30 Oct 2015 10:39 PM IST
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
ग्राम गोंदौरा निवासी एक महिला की रात में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गांव के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि परिवारीजन स्वाभाविक मौत बता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


रिसिया थाना अंतर्गत गोंदौरा गांव निवासी सुमन देवी (26) की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर उत्तमापुर निवासी मृतका की मां भी गांव पहुंची। गौरतलब हो कि सुमन के पति घनश्याम की आठ साल पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जिसके चलते गांव के लोग सुमन की संपत्ति हड़पने के लिए उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि मां और परिवार के अन्य सदस्य स्वाभाविक मौत की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आलोक राव ने संदिग्ध मौत होने के चलते महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed