{"_id":"32f160741163953ab24cd475761ffe4c","slug":"wife-died-in-an-accident-husband-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर पत्नी की मौत, पति घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 09 Dec 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक से नीचे गिरी पत्नी को ट्रक रौंदता हुआ निकल गया जबकि पति चपेट में आकर घायल हुआ है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ट्रक की तलाश में आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है।
गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियनपुरवा गांव निवासी असलम, पत्नी वसीरुनिशा (32) का इलाज कराने बुधवार दोपहर बाइक से बहराइच आया था। डॉक्टर को दिखाने के बाद दोनों लौट रहे थे।
शाम चार बजे के आसपास जब वे चिलवरिया कस्बे के मछियाही पोखरा के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वसीरुनिशा उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि असलम घायल हुआ है।
गिलौला थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामे के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि असलम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।