फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two cousins drowned in river

कार्तिक स्नान कर रहे दो भाइयों की डूबकर मौत

Wed, 25 Nov 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 25 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार सुबह स्नान करते समय दो चचेरे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। नीलकोठी गांव निवासी दोनों भाई सरयू नदी के तकियाघाट पर डुबकी लगाने के लिए उतरे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक भाई फिसलकर गहरे पानी में चला गया और उसे बचाने में दूसरा दलदल में फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


नानपारा के नीलकोठी गांव निवासी पवन कुमार (25) पुत्र रामबाबू अपने चचेरे भाई कृष्ण कुमार (24) पुत्र शेषनाथ व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार सुबह कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए सरयू नदी के तकियाघाट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्य स्नान करके जब पूजा अर्चना  कर रहे थे तभी पवन और कृष्ण कुमार स्नान करने नदी में उतरे। स्नान करते हुए पवन नदी की बीच धारा में पहुंच गया और अचानक पैर फिसलने से वह डूबने लगा।

पवन की चीख सुनकर कृष्ण उसे बचाने के प्रयास में आगे बढ़ा लेकिन वह भी संतुलन खो बैठा और दलदल में फंसकर डूबने लगा। दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनकर तट पर मौजूद लोग बचाने के लिए कूदे लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे।

शोर सुनकर घर वाले भी मौके पर पहुंचे। मेलार्थियों की मदद से पवन और कृष्ण को अचेतावस्था में बाहर निकाला गया। परिवारीजन तत्काल दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।


सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत यादव और तहसील के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

इस पर पंचनामा के बाद भाइयों के शव परिवारीजनों को सौंप दिए गए। दोनों भाइयों के शव जब एक साथ घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।

तार-तार दिखे दावे, नहीं मौजूद थे गोताखोर

पुलिस और जिला प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नदी और सरोवर के तट पर अनहोनी से निपटने के लिए गोताखोरों की तैनाती का दावा किया था लेकिन सरयू नदी के तकियाघाट पर दावे तार-तार दिखे। गोताखोर तो छोड़िए, एक सिपाही तक मौजूद नहीं था। जबकि, तकियाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा का मेला सात दिन तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed