फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tractor-trolley turns over, death of farmer

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किसान की मौत

Fri, 28 Apr 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती Updated Fri, 28 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley turns over, death of farmer
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी - फोटो : अमर उजाला
गोमदापुर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबने से ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन


बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत कोलुहापुर निवासी राकेश कुमार (25) पुत्र सिपाही लाल की गिलौला थाना क्षेत्र के गोमदापुर में रिश्तेदारी है। शुक्रवार को राकेश कुमार अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गोमदापुर गांव जा रहा था।
विज्ञापन


जहां से उसे अपने रिश्तेदार के घर से भूसा ले जाना था। जैसे ही राकेश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गोमदापुर गांव के मोड़ पर पहुंचा तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ते समय अचानक मार्ग किनारे खड्ड में पलट गई। जिसके नीचे दबने से ट्रैक्टर चला रहे राकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक गिलौला बृजेश कुंवर यादव बताते हैं कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed