{"_id":"5c11abaac8b06624868b00c2a414922a","slug":"theft-in-6-homes-in-one-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औराही जगीर गांव में एक ही रात छह घरों से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औराही जगीर गांव में एक ही रात छह घरों से चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 11 Feb 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसियामोड़/राजीचौराहा। हरदी के औराही जगीर गांव में एक ही रात चोरों ने छह घरों की दीवारें फांदकर लाखों की संपत्ति पार कर दी।
वहीं, रिसिया के भौखरा गांव निवासी व बीएसए कार्यालय के कर्मचारी के घर में सेंध लगाकर चार लाख का माल उड़ा दिया।
हरदी में सीओ ने गांव का मुआयना किया। पुलिस मामले के खुलासे में जुट गई है।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत औराही जगीर गांव निवासी तेजबहादुर के घर रात में चोर दीवार फांदकर घुस आए। आलमारी का ताला तोड़ 46,500 रुपये नकद, सवा लाख मूल्य के जेवरात, बर्तन और कपड़े समेत डेढ़ लाख की संपत्ति उड़ाई।
इसके बाद चोरों ने इसी गांव निवासी छोटकना के घर में घुसकर पांच हजार रुपये, 50 हजार के जेवरात, कपड़े व बर्तन समेत एक लाख की चोरी की।
इसके बाद हजमत पुत्र रमजान के घर से दो हजार रुपये, बेटी के विवाह के लिए बनवाए गए डेढ़ लाख के जेवरात, कपड़ा और बर्तन समेत डेढ़ लाख की संपत्ति उड़ाई।
फिर चोर हामिद पुत्र अब्दुल्ला के घर में घुसे। यहां से चोरों ने 30 हजार के जेवरात, कपड़ा और बर्तन समेत 50 हजार की चोरी की।
इसी रात गांव निवासी विमला देवी के घर से 10 हजार रुपये, 40 हजार के जेवरात, कपड़ा, बर्तन समेत एक लाख की संपत्ति और पड़ोसी रामजियावन के घर से भी तीन हजार रुपये, बर्तन और जेवरात समेत एक लाख की संपत्ति पार कर ली।
सुबह सभी ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हुई तब हड़कंप मचा। एक ही रात छह घरों में हुई चोरी की वारदात से लोग सहम गए।
सूचना थाने पर दी गई लेकिन कोई नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत की। इस पर सीओ महसी अजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
वहीं, रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बौखारा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है।
रात में जब परिवार के लोग सो रहे थे तभी घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर घर में घुस आए। कमरे का ताला काटकर चोरों ने आलमारी में रखे 11 हजार रुपये, साढ़े तीन लाख से अधिक के जेवरात, कीमती कपड़े व बर्तन पार कर दिए।
सुबह परिवारीजन जब सोकर उठे और सामान बिखरा देखा। थाने पर सूचना दी गई। लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।