फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   theft in 12 shops in one night

भिनगा में एक ही रात 12 दुकानों से चोरी

Fri, 15 Jan 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 15 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस का रात भर भिनगा में जहां जमावड़ा रहता है। वहीं गुरुवार रात चोरों ने बारह दुकानों का ताला तोड़ लाखों के नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी के बाद भी पुलिस ने न तो तहकीकात शुरू की और न ही मामला दर्ज किया।

ईदगाह तिराहे के पास ही गुरुवार रात तजम्मुल के बैट्री की दुकान का ताला तोड़ उसमें रखी नगदी, भुल्लर पान वाले की गुमटी का ताला तोड़ उसमें रखी नगदी व सामान, सानू कपड़ा व्यापारी की दुकान से नगदी व सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


आरिफ की पान की गुमटी से नगदी व सामान, शाहबेग चक्की की दुकान से नगदी, सियाराम मूंगफली वाले के घर से नगदी, जलवासी मूंगफली की दुकान से नगदी, आर्य बुक डीपो से लगभग 23 हजार रुपये का सामान व नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचंदर साहू के मेडिकल स्टोर से च्यवनप्राश का गत्ता सहित नगदी, फेरई मोदनवाल की दुकान से नगदी व वहीं स्थित छोटू पान वाले की दुकान का एक पटरा तोड़ चोर दुकान पर रखे नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया।

सभी पीड़ितों की माने तो एक ही रात दो लाख रुपये के नगदी व सामान पर चोरों ने हाथ साथ कर दिया। यह सब ईदगाह चौराहे के पास व उसी के बगल स्थित तहसील के पास की दुकानों में हुआ।


जबकि देखा जाए तो ईदगाह तिराहे पर ही पुलिस का जमावड़ा रात भर बना रहता है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक रामयतन वरुण बताते हैं कि कुछ दुकानों पर चोरी की जानकारी है।

जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना घटना की अनभिज्ञता जताते हुए कार्रवाई कराने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed