{"_id":"591744184f1c1b8e1f850814","slug":"the-murder-of-the-young-man-for-the-money-of-the-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का पैसा डकारने को युवक का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन का पैसा डकारने को युवक का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 13 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pic
ग्राम रामनगर निवासी एक युवक से कुछ लोगों ने उधारी पर जमीन खरीदी। फिर पैसा न देना पड़े इस लिए जहर खिलाकर युवक को मार डाला। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत रामनगर बसंतपुर ऊदल गांव निवासी रमेश आर्या (35) पुत्र गोबरे आर्या ने पखवारे भर पूर्व अपनी एक बीघा खेती योग्य जमीन क्षेत्र निवासी तीन ग्रामीणों के नाम बैनामा किया था। इनमें वीरपुर गांव निवासी विशुननाथ, रामनगर निवासी रामधीरज और उसका पुत्र दिनेश शामिल थे।
तीनों ने संयुक्त रूप से जमीन का बैनाम करवाया। लेकिन पैसा नहीं दिया। आए दिन रमेश जमीन के पैसे के लिए चक्कर लगा रहा था। रमेश की पत्नी रूपरानी का कहना है कि शुक्रवार सुबह भी पति तकादा के लिए घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
देर रात रूपरानी को सूचना मिली कि उसका पति रमेश मरणासन्न हालत में एक बाग में पड़ा है। पत्नी परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर रमेश को बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया गया।
वहां पर डाक्टरों की जांच में पता चला कि रमेश जहर के सेवन से बेहोश है। इलाज शुरू होते ही रमेश ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। पत्नी की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने उप निरीक्षक उमेश सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। '
पत्नी का कहना है कि जिन लोगों को पति ने जमीन बेंचा है। वह सभी बकाया पैसा नहीं देना चाहते थे इस मामले में विवाद भी हुआ था। पत्नी का कहना है कि पैसा न देना पड़े इसी लिए उसके पति को विपक्षियों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिन लोगों के नाम रूपरानी ने बताया है। वह सभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उधर सीओ एसके यादव ने भी घटना स्थल का मुआयना कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।