{"_id":"fee3b6dc01565153f175615df4a4c66d","slug":"the-man-shooted-by-the-kriminal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को गोली मार लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण को गोली मार लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम मोहनापुर निवासी एक ग्रामीण रात में भाई व रिश्तेदार के साथ रुपईडीहा बाजार से घर लौट रहा था। बाबागंज के निकट बदमाशों ने लूट के इरादे से ग्रामीणों को रोका। विरोध पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से ग्रामीण घायल हो गया है। फायरिंग सुनकर आसपास के लोग दौडे़। लेकिन तब तक बदमाश साइकिल छीनकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। घायल ग्रामीण को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रुपईडीहा थाना अंतर्गत मोहनापुर गांव निवासी संतोष वर्मा (34) मंगलवार शाम को भाई सर्वजीत और रिश्तेदार जगदीश के साथ घर के सामान की खरीदारी करने रुपईडीहा बाजार गए थे। लौटने में देर हो गई।
विज्ञापन
रात 10 बजे के आसपास जब संतोष रिश्तेदार के साथ गांव लौट रहे थे तो जैतापुर क्रॉसिंग के निकट पहले से मौजूद दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर साइकिल रुकवा ली। लूटपाट का प्रयास करने लगे। विरोध पर एक बदमाश ने संतोष पर फायर झोंक दिया। गोली उनके बायें हाथ में लगी। जिससे संतोष गिरकर छटपटाने लगा।
विज्ञापन
जबकि सर्वजीत और जगदीश गांव की ओर भागे। सभी ने शोर मचाया। इस पर ग्रामीण भी दौड़ पड़े। अपने को घिरता देख बदमाश संतोष की साइकिल लेकर मौके से चंपत हो गए। काफी खोजबीन के बावजूद बदमाशों के न मिलने पर रात में ही थाने पर सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर घायल संतोष को पीएचसी पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद संतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।