फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   terrorist attack suspected, high alert

आतंकी घुसपैठ की आशंका से तराई में हाई अलर्ट

Wed, 06 Jan 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 06 Jan 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/श्रावस्ती। पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद नेपाल से सटी सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अब खुफिया एजेंसियों ने संवेदनशील बहराइच और श्रावस्ती के रास्ते आतंकी घुसपैठ की आशंका जताई है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के बाद नेपाल से भारत में आने वालों का सीमा पर संपूर्ण विवरण दर्ज किया जा रहा है। डॉग स्कॉयड दस्ता नेपाल से आने वाले वाहनों और यात्रियों की तलाशी कर रहा है। वहीं, शहर और कस्बों में भी सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने सघन चौकसी शुरू की है।
विज्ञापन


पठानकोट में हमले के बाद अब नेपाल के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ की आशंका प्रबल हो गई है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता खुफिया एजेंसियों को जांच के दौरान चला है। इस रिपोर्ट के बाद भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों ने सीमा से सटे जनपदों में विशेष चौकसी बरतने के आदेश दिए हैं।

गृह मंत्रालय ने एसएसबी को पत्र भेजा है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक ने नेपाल सीमा से सटे बहराइच, श्रावस्ती समेत तराई के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर देशविरोधी गतिविधियों के प्रति सचेत किया है।

पुलिस महानिरीक्षक का पत्र मिलने के बाद सीमा से सटे नवाबगंज, रुपईडीहा, मोतीपुर, मुर्तिहा, सुजौली थानों के थानाध्यक्षों को सीमा पर 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद एसएसबी के जवानों ने भी नेपाल से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। विशेषकर नेपाल से आने वाले यात्रियों के वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।

डॉग स्कॉयड का भी सहारा लिया जा रहा है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट ने नेपाल सीमा पर स्थित चौकियों का बुधवार को निरीक्षण कर सहायक सेनानायकों को अलर्ट किया है।

सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग के निर्देश

पठानकोट हमले के बाद बहराइच में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। गणतंत्र दिवस भी नजदीक है। ऐसे में अराजक तत्व नेपाल की खुली सीमा से प्रवेश न कर सकें, इसके लिए कड़ी चौकसी बरती जा रही है। थानाध्यक्षों को अलर्ट करने के साथ ही नेपाल से आने वाले ट्रेनों और बसों की निरंतर तलाशी हो रही है। होटलों में ठहरने वाले लोगों की भी निगरानी की जा रही है।
-सालिकराम वर्मा, पुलिस अधीक्षक बहराइच

एसएसबी जवान गांवों में ले रहे टोह

नेपाल सीमा से सटी मुंशीपुरवा, मनवरिया, निबिया, जानकी गांव, पचपकरी, लाबी आउटपोस्ट का निरीक्षण कर जवानों को निरंतर गश्त के निर्देश दिए गए हैं। रुपईडीहा बार्डर आउटपोस्ट नेपाल से आने वालों का मुख्य रास्ता है।

नेपाल में रांझा एयरपोर्ट भी है। ऐसे में हवाई मार्ग से होकर आतंकी सामान्य यात्रियों के वेष में कभी भी सीमा पर पहुंच सकते हैं। इसके लिए रुपईडीहा आउटपोस्ट के सहायक सेनानायक विपिन शर्मा को विशेष रूप से सजग किया गया है।
-पीपी जोशी, डिप्टी कमांडेंट, एसएसबी

आठ रास्तों पर गश्त के साथ हो रही तलाशी

श्रावस्ती की सीमा नेपाल बार्डर से 62 किलोमीटर तक टच करती है। सिरसिया थाना क्षेत्र और बौद्ध तीर्थस्थली श्रावस्ती दो अहम प्वाइंट हैं। वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


इसके अलावा श्रावस्ती में नेपाल से आने जाने के आठ रास्ते चिह्नित किए गए हैं। इन सभी रास्तों पर 24 घंटे चेकिंग हो रही है। वीडियोग्राफी भी करा रहा हूं। सभी थानाध्यक्षों की मीटिंग कर उन्हें सचेत किया गया है। मैं स्वयं भी गश्त कर स्थिति टटोलूंगा।
- गंगानाथ त्रिपाठी
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed