{"_id":"d2a7f42368977361d47da20834500340","slug":"so-forcibly-forcing-tinsed-after-stay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे के बाद भी एसओ ने जबरन रखवाया टीनशेड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टे के बाद भी एसओ ने जबरन रखवाया टीनशेड
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
शिवपुर बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलने वाले मार्ग पर एसओ ने जबरन टीन शेड रखवा दिया है। जबकि विवादित जमीन पर कोर्ट का स्टे आर्डर भी है।
विज्ञापन
घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। दुर्गा पूजा समिति ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। खैरीघाट थाना अंतर्गत शिवपुर बाजार में रास्ते पर कब्जे का विवाद चल रहा है। इस मार्ग पर प्रतिवर्ष दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकलता है।
विज्ञापन
जिसको लेकर पूजा समिति के प्रबंधक प्रमोद कुमार और गांव निवासी शिवापाल के बीच कोर्ट में मामला चल रहा था। विवाद के बाद कोर्ट ने मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
प्रबंधक का कहना है कि मंगलवार शाम चार बजे के करीब एसओ छोटक यादव सिपाहियों व विपक्षी शिवपाल, साबू और जुगुल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विवादित रास्ते पर जबरन एसओ ने टीनशेड रखवा दिया। प्रबंधक के विरोध करने पर एसओ ने फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की चेतावनी दी। इस मामले में पूजा समिति के पदाधिकारियों ने एसपी को पत्र भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।