{"_id":"57d441114f1c1bb461317e9f","slug":"rs-35-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से 35 हजार रुपये लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से 35 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा क्षेत्र में शुक्रवार रात बाजार से लौट रहे एक युवक को मारपीट कर बदमाशों ने 35 हजार रुपये छीन लिए। सूचना पर पुलिस छानबीन कर रही है। नानपारा क्षेत्र में ग्राम बढ़ैया कला नई बस्ती निवासी देशराज ने अपने पिता विश्वनाथ से बाइक खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। पिता से पैसे नहीं मिलने पर उसने पुरानी बाइक खरीदने के लिए मां से 35 हजार रुपये मांगे।
उक्त रुपये लेकर वह बढ़ैया बाजार गया था जहां बाइक नहीं मिलने पर रात को लौट रहा था। रास्ते में गांव के तीन-चार लोगों ने रोककर देशराज से रुपये छीन लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।