{"_id":"14637d4636076cfa1a951426688666b9","slug":"rapist-caught-in-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर रेप करने वाला इनामी अपराधी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर रेप करने वाला इनामी अपराधी दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/रिसियामोड़। रिसिया थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर रेप करने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को तीन साल बाद रविवार रात एसओजी ने दबोच लिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
16 वर्षीय किशोरी को 24 अक्तूबर 2012 को गांव का ही निवासी गोविंद प्रसाद उर्फ गोधर कोरी असलहे की बल पर अगवा कर ले गया था।
पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर गोविंद को नामजद करते हुए अपहरण का केस दर्ज किया था लेकिन गोविंद तभी से पुलिस की गिरफ्त से दूर था।
एसपी ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी की जिम्मेदारी एसओजी टीम को सौंपी गई थी।
एसपी ने बताया कि रविवार रात फरार आरोपी के थाना क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर स्वाट टीम के प्रभारी संजय दूबे व एसओ रिसिया आलोक राव ने घेराबंदी कर उसे रिसिया मोड़ के पास से रविवार देर रात धर दबोचा।
एसपी सालिकराम वर्मा ने बताया कि अभी तक अगवा किशोरी नहीं मिली हो सकी है। पकड़े गए गोविंद से पूछताछ के आधार पर अन्य कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
शीघ्र ही किशोरी को भी खोज निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुरस्कृत किया गया है।