फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   raided at Illegal slotter houses, businessmen stopped locking

अवैध स्लॉटर हाउसों पर छापे, ताला बंद कर भागे कारोबारी

Wed, 22 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 22 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
raided at Illegal slotter houses, businessmen stopped locking
जरवल कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में छह स्थानों पर अवैध तरीके से स्लाटर हाउसों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा 40 से अधिक मीट की दुकानें संचालित हैं। लाइसेंस नहीं है। इस पर बुधवार को पुलिस ने छापेमारी शुरू की तो दुकान व स्लाटर हाउस के कारोबारी तालाबंदी कर भाग खड़े हुए। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अवैध तरीके से संचालित हो रहे स्लाटर हाउसों और मीट की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत जरवल पुलिस भी हरकत में आई है। जरवल क्षेत्र में कस्बे व ग्रामीण अंचलों में अवैध तरीके से लगभग छह स्लाटर हाउस और 40 से अधिक मीट की दुकानें संचालित होती हैं।
विज्ञापन


उनका लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद अब तक धंधा बेधड़क तरीके से हो रहा था। बुधवार शाम को थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की तो स्लाटर हाउस और दुकान संचालक भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो प्रतिष्ठान खुले मिले, उनके सामान जब्त कर लिए गए। चेतावनी दी गई। उधर रिसिया क्षेत्र में भी अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इससे हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि कोई दुकान सीज नहीं हुई है न ही कोई गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed