फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married women and her lover killed in illegal relation

अवैध संबंध में विवाहिता व प्रेमी की पीटकर हत्या

Tue, 29 Mar 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 29 Mar 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Married women and her lover killed in illegal relation
मृतका के बिलखते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के दोआबा गांव में कमरे में रात में पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने साले के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मामले में मृत युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया है। गांव में तनाव की स्थिति के चलते तीन थानों की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। हत्या के आरोपी पति और मृतका के भाई को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत मझरा का दोआबा गांव  निवासी लायकराम (35) पुत्र परमेश्वर का संबंध गांव के ही धनीराम की 37 वर्षीय पत्नी नंदरानी उर्फ सुग्गा से दो वर्ष पहले हुआ। लायकराम और नंदरानी पूर्व में घर से भाग भी गए थे। चार दिन पूर्व नंदरानी अपने घर लौटी। उधर सोमवार रात एक बजे के आसपास लायकराम भी दीवार फांदकर नंदरानी के कमरे में पहुंच गया। घर के आंगन में सो रहे नंदरानी के पति को आहट मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जगा तो पत्नी को लायकराम के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आग बबूला हो उठा। पास में सो रहे साले दुर्गागौढ़ी निवासी ओमकार को जगाकर कमरे का दरवाजा खोलवाया। इसके बाद धनीराम और ओमकार ने लाठियों से हमला कर दोनों को पीटकर मार डाला। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े। इस पर पति और उसका साला दोनों की हत्या की बात कहकर मौके से भाग गए।

ग्रामीणों ने रात में ही कोतवाली को सूचना दी। सुबह प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन गांव में तनाव की स्थिति थी। जिसके चलते मोतीपुर और सुजौली थाने की पुलिस भी बुलाई गई। एएसपी देवेंद्र नाथ पांडेय, सीओ भरत यादव भी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर दोपहर में दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक लायकराम के भाई राधेश्याम ने दोनों के अवैध संबंधों का हवाला देते हुए हत्या की बात कही है। राधेश्याम की तहरीर पर आरोपी धनीराम और ओमकार को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज किया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की गई है।

दो बार लायकराम के साथ भाग चुकी है नंदरानी
प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला है कि लायकराम और नंदरानी के बीच संबंध काफी गहरे थे। जिसके चलते आठ माह पूर्व वह लायकराम के साथ जालंधर चली गई थी। इस पर धनीराम ने ग्रामीणों के हस्तक्षेप से पत्नी को गांव बुलवाया। पंचायत हुई।

फिर वह धनीराम के साथ रहने लगी। लेकिन पंचायत के चार दिन बाद नवंबर माह में पुन: नंदरानी लायकराम के साथ भाग गई थी। इस पर धनीराम ने भी उसको घर लाने की जिद छोड़ दी थी। लेकिन होली के मौके पर 24 मार्च को पुन: नंदरानी पति के घर लौट आई। लायकराम भी रात में नंदरानी से मिलने उसके घर पहुंच गया। यही बात पुन: धनीराम को नागवार गुजरी।


मजदूरी पेशा वर्ग का है परिवार
लायकराम जूनियर कक्षा तक पढ़ा था। वहीं नंदरानी की शिक्षा भी महज प्राथमिक स्तर की थी। दोनों परिवार के लोग मेहनत मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन करते हैं।

पत्नी को समझाने बुझाने के लिए साले को था बुलवाया
गांव के लोगों की मानें तो होली के मौके पर नंदरानी के घर लौटने पर उसे समझाने बुझाने और लायकराम से संबंध खत्म करने के लिए धनीराम ने दुर्गागौढ़ी से अपने साले को घर बुलवाया था। सोमवार को दिन में ओमकार ने अपनी बहन को काफी समझाया बुझाया भी, लेकिन रात में पुन: पुरानी हरकत देखकर धनीराम व ओमकार आग बबूला हो उठे।

पांच बच्चों की मां थ्‍ाी महिला
गौरतलब हो कि मृतक लायकराम अविवाहित था। जबकि नंदरानी तीन पुत्र व दो पुत्रियों की मां थ्‍ाी। बड़ी पुत्री 16 वर्ष की है। उसका विवाह भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed