{"_id":"5989ef1c4f1c1b6c618b49e5","slug":"married-to-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की पीटकर हत्या, पति समेत तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की पीटकर हत्या, पति समेत तीन पर केस
बहराइच
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में कोतवाली देहात के फुटहा में विवाहिता की दहेज हत्या के बाद पोस्टमार्टम कराने आए परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटहा कॉलोनी निवासी एक विवाहिता को ससुराल के लोगों ने सोने की चेन और बाइक की डिमांड पूरी न होने पर सोमवार रात पीट-पीटकर मार डाला। आस-पड़ोस के लोगों से सूचना पाकर पहुंचे मायकेवालों ने थाने को जानकारी दी। ससुरालवाले फरार हैं। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
गोंडा जिले के गुड़रसा गांव निवासी देवप्रकाश तिवारी ने बताया कि उसने अपनी बेटी सोनिया (23) का विवाह वर्ष 2014 में न्यू कॉलोनी फुटहा निवासी पंकज मिश्रा के साथ किया था। विवाह के बाद से ही बेटी को बाइक और चार तोला सोना के लिए परेशान किया जा रहा था।
गौना के बाद से सोनिया को पीटने का क्रम शुरू हो गया। कई बार ससुरालवालों से बातचीत कर डिमांड पूरी करने का आश्वासन दिया। लेकिन उत्पीड़न थमा नहीं। रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने बेटे अभिषेक को बहन को विदा करवाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
लेकिन ससुराल के लाेगों ने इंकार कर दिया। दूसरे दिन आसपड़ोस के लोगों से सूचना मिली कि घर से सोनिया के चीखें सुनाई पड़ रही हैं। इस पर देव प्रकाश ने ससुराल से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद समधी ने फोन कर कहा कि सोनिया ने कमरा बंद कर लिया है।
देवप्रकाश बेटी की ससुराल पहुंचे। ससुराल के लोग फरार मिले। आंगन में सोनिया का शव पड़ा हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक शव पर चोटों के निशान हैं। इससे लग रहा है कि पिटाई करने के बाद सोनिया की हत्या की गई है।
इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति पंकज, ससुर दीपचंद और सास कुंवरपता को नामजद करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू की है। एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी फरार हैं। छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।