{"_id":"5739ee574f1c1b202bac78c8","slug":"man-killed-his-wife-on-restricting-of-alcohal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा नहीं छोड़ा, विरोध पर पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा नहीं छोड़ा, विरोध पर पत्नी को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीचौराहा (बहराइच)। नशे की तल ने एक परिवार को तबाह कर दिया। पत्नी द्वारा विरोध करने पर नशे के आदी पति ने उसकी हत्या कर दी। शव को पुराने अस्पताल के खंडहर में फेंक दिया। मायके के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने जांच की तो सोमवार को शव बरामद हुआ। आरोपी पति फरार है।
हरदी थाना क्षेत्र में ग्राम महसी निवासी मुबारक को नशे का आदी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह अक्सर रात में नशा करके घर पहुंचता और विरोध करने पर पत्नी महीशा (35) से विवाद होता। 14 मई को भी मुबारक नशे की हालत में घर पहुंचा तो पत्नी ने टोका।
इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। मुबारक ने पत्नी पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसे मार डाला। उसके शव को मकान से कुछ दूर पुराने अस्पताल के खंडहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
महीशा के मायके वालों को भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी एके पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान रविवार दोपहर बाद महिला का शव अस्पताल के खंडहर से बरामद किया गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला का विवाह 10 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके तीन बच्चे भी हैं।