फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   man killed businessman in bahraich

व्यवसायी को युवक ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Tue, 26 Apr 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
man killed businessman in bahraich
शरीफ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पयागपुर (बहराइच)। भूपगंज बाजार निवासी मोबाइल व्यवसायी शरीफ (24) पर सोमवार रात मोहल्ले के ही एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय व्यवसायी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वारदात तब हुई जब शरीफ दुकान बंद कर पान की दुकान पर खड़ा था। पुलिस ने आरोपी युवक को एक खंडहर से कुल्हाड़ी संग दबोच लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूपगंज बाजार निवासी शरीफ पुत्र रहमत अली उर्फ लल्लन की मोबाइल शॉप कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास है। सोमवार रात 10:30 बजे के आसपास शरीफ ने अपनी दुकान बंद की और पास की ही पान की दुकान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जब वह लोगों ने बात कर रहा था तभी पीछे से आए मोहल्ला निवासी सोमनाथ ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शरीफ अचेत होकर गिर गया और सोमनाथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भाग निकला। एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची।

इस पर लोगों ने शरीफ को बेहोशी की हालत में सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। 

थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि रात में ही घेराबंदी कर आरोपी युवक सोमनाथ को एक खंडहर से मय कुल्हाड़ी के दबोच लिया गया है। मृतक के पिता रहमत अली की तहरीर पर सोमनाथ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि कस्बेवासियों के मुताबिक सोमनाथ मानसिक रूप से कमजोर है। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने भी घटनास्थल का मुआयना करके आरोपी से पूछताछ की तो उसने भ्रमित करने वाले जवाब दिए। इस पर एएसपी आरोपी को हिरासत में बहराइच ले आए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


समय से एंबुलेंस पहुंचती तो बच सकती थी जान

शरीफ पर हमले के तुरंत बाद एंबुलेंस को बुलाने के लिए 108 नंबर पर कस्बे के लोगों ने फोन किया लेकिन सवा घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर युवक को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन इस दौरान काफी देर हो चुकी थी। काफी खून बह चुका था। शायद समय पर एंबुलेंस पहुंचती तो शरीफ की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed