{"_id":"5728cc104f1c1bb5555cd0cf","slug":"man-comitted-suicide-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा-बाबागंज रेलवे स्टेशन के बीच मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार रात एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। ट्रेन चालक के मेमो पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार सुबह उसकी शिनाख्त हो सकी।
रुपईडीहा के गंगापुर निवासी महेश (25) पुत्र झब्बर मुंबई में नौकरी करता था। माह भर पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। सोमवार रात पारिवारिक मामलों को लेकर घर के कुछ लोगों से कहासुनी हुई।
ससे क्षुब्ध महेश बिना कुछ बताए घर से निकल आया। उसने रात 10:45 बजे के आसपास बाबागंज से रुपईडीहा के लिए रवाना हुई ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। ट्रेन चालक पप्पू के मेमो पर रुपईडीहा के स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
रुपईडीहा थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त महेश के रूप में की है। कुछ पारिवारिक विवाद का पता चला है। हालांकि, परिवारीजनों ने तहरीर में विवाद का उल्लेख नहीं किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।