फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   man comitted suicide in bahraich

युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Tue, 03 May 2016 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा-बाबागंज रेलवे स्टेशन के बीच मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार रात एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। ट्रेन चालक के मेमो पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार सुबह उसकी शिनाख्त हो सकी। 
विज्ञापन


रुपईडीहा के गंगापुर निवासी महेश (25) पुत्र झब्बर मुंबई में नौकरी करता था। माह भर पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। सोमवार रात पारिवारिक मामलों को लेकर घर के कुछ लोगों से कहासुनी हुई।
विज्ञापन


ससे क्षुब्ध महेश बिना कुछ बताए घर से निकल आया। उसने रात 10:45 बजे के आसपास बाबागंज से रुपईडीहा के लिए रवाना हुई ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। ट्रेन चालक पप्पू के मेमो पर रुपईडीहा के स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस को अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपईडीहा थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त महेश के रूप में की है। कुछ पारिवारिक विवाद का पता चला है। हालांकि, परिवारीजनों ने तहरीर में विवाद का उल्लेख नहीं किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed