फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Madrasa student beaten

मदरसे में छात्रा को पट्टे से पीटा फिर छत से धकेला, गंभीर

Mon, 24 Oct 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Madrasa student beaten
मौलाना ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
फीस और गैरहाजिरी का जुर्माना नहीं चुका पाने पर नानपारा इलाके के मदरसे में छात्रा को मौलाना ने तीन दिन तक पट्टे से पिटा। इसके बाद मदरसे की छत से धकेल दिया। इस घटना में घायल छात्रा को रविवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में मोहल्ला वजीरपुर निवासी जैनब आब्दी (14) पुत्री शरीफ नानपारा में हसनगंज स्थित बालिका मदरसे में कक्षा पांच की छात्रा है। मदरसा आवासीय होने के चलते यहां पर छात्राएं ठहरकर शिक्षा प्राप्त करती हैं। पांच दिन पूर्व छात्रा छुट्टी लेकर घर गई थी। लौटने में देर हो गई।
विज्ञापन


परिवारीजनों के मुताबिक दो दिन विलंब से लौटने पर मदरसा के शिक्षकों ने 50 प्रतिदिन के हिसाब से छात्रा पर फाइन लगा दिया। इसके साथ फीस के 100 रुपये जमा करने को कहा। पैसा नहीं होने के चलते जैनब जुर्माना और फीस नहीं अदा कर पायी। जैनब का आरोप है कि इस पर मदरसे के मौलाना ककरी गांव निवासी मंसूर रजा ने उसे तीन दिन तक पट्टे से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रविवार शाम मदरसे की छत से धकेल दिया। कुछ देर जैनब बेहोश पड़ी रही। आसपास के लोगों की सूचना पर जैनब के परिवारीजन नानपारा पहुंचे और उसे कोतवाली ले गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।

कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद उसके अनुरूप केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


उधर मदरसे के मौलाना मंसूर रजा ने कहा कि घटना के दिन वह इटियाथोक में थे। उन्होंने छात्रा पर गंभीर आरोप भी मढ़े। कहा कि मदरसे में लौटने पर पता चला कि जैनब बाहर जाने की बात कह रही थी। वह फोन पर भी किसी से बात करती थी। जाने की अनुमति नहीं मिलने पर उसने छत से छलांग लगाई। मौलाना का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed