फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   leakage in cylinder caught fire, women injured

सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, महिला झुलसी

Sat, 09 Jan 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 09 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। बड़कागांव निवासी एक महिला शनिवार की सुबह खाना बनाते समय झुलस गई। यह हादसा गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुआ। परिवारीजनों ने आग पर काबू पाते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया है। महिला की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना अंतर्गत बड़का गांव निवासी रीता (28) शनिवार की सुबह गैस चूल्हे पर खाना बनाने जा रही थी। सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। उसने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


रीता ने जैसे ही माचिस जलाई, चारों तरफ आग फैल गई। इससे रीता आग की चपेट में आ गई। उसने शोर मचाया तो भाग कर परिवार वालों ने आग बुझाने की कोशिश की।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। पति अशोक कुमार ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक रीता करीब 70 फीसदी झुलसी हैै। हालत गंभीर बताई जा रही है। मजिस्ट्रेट ने भी अस्पताल पहुंचकर रीता का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed